Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

फिल्म की शूटिंग के बीच चोटिल हुईं श्रद्धा कपूर

रिपोर्ट्स के मुताबिक नासिक में जारी शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस करते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते उनके बाएं पैर की एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया।

22 Nov 2025

फिल्म की शूटिंग के बीच चोटिल हुईं श्रद्धा कपूर

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नासिक में जारी शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस करते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते उनके बाएं पैर की एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया। चोट लगने के बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है और श्रद्धा को आराम करने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा फिल्म में मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायण गांवकर की भूमिका निभा रही हैं और शूट के दौरान उसी पारंपरिक लावणी स्टाइल परफॉर्म कर रही थीं। एक तेज़ स्टेप के दौरान उन्होंने अनजाने में पूरा वजन बाएं पैर पर डाल दिया, जिससे उंगली में फ्रैक्चर हो गया। सीन के दौरान श्रद्धा नौवारी साड़ी, भारी गहने और कमरपट्टा पहने हुए थीं। किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए उन्होंने करीब 15 किलो वजन बढ़ाया है।

सूत्रों के अनुसार चोट लगने के बाद भी श्रद्धा सेट पर दिन व्यर्थ नहीं जाने देना चाहती थीं। उन्होंने टीम को सुझाव दिया कि इस बीच क्लोज़-अप शॉट्स फिल्माए जा सकते हैं। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने कुछ भावनात्मक सीन्स भी शूट किए, लेकिन दर्द बढ़ने पर शूट को एक बार फिर रोकना पड़ा। टीम अब लगभग दो सप्ताह के बाद शूटिंग फिर से शुरू करेगी, जब श्रद्धा पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।

पहली बायोपिक में नजर आएंगी श्रद्धा

'ईथा' श्रद्धा कपूर की पहली बायोपिक फिल्म है, जिसमें वे लावणी की सम्राज्ञी विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। विठाबाई ने कम उम्र में तमाशा मंच पर पहचान बनाई और अपने दौर में महिला कलाकारों के लिए नए रास्ते तैयार किए। उनके जीवन को पर्दे पर उतारना श्रद्धा के लिए एक चुनौतीपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका माना जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म की शूटिंग के बीच चोटिल हुईं श्रद्धा कपूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक नासिक में जारी शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस करते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते उनके बाएं पैर की एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News